1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राष्ट्रगान पर खड़े होने को लेकर रणदीप हुड्डा ने कही ये बात

राष्ट्रगान पर खड़े होने को लेकर रणदीप हुड्डा ने कही ये बात

 Published : Dec 01, 2016 07:53 pm IST,  Updated : Dec 01, 2016 07:53 pm IST

हाल ही में उच्चतम न्यायलय ने आदेश दिया है कि हर सिनेमाघर में फिल्म शुरु होने से पहले राष्ट्रगान बजाया जाएगा। अब इसे लेकर बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा का कहना है कि...

randeep- India TV Hindi
randeep

मुंबई: हाल ही में उच्चतम न्यायलय ने आदेश दिया है कि हर सिनेमाघर में फिल्म शुरु होने से पहले राष्ट्रगान बजाया जाएगा। अब इसे लेकर बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा का कहना है कि राष्ट्रगान बजाए जाने पर खड़ा होना हमारा कर्तव्य है और अगर हम ऐसा न करें तो वह अनुचित होगा। उच्चतम न्यायालय ने देशप्रेम और राष्ट्रवाद की भावना जाग्रत करने के मद्देनजर बुधवार को यह निर्देश दिया था कि फिल्म दिखाए जाने से पहले सिनेमा हॉल में राष्ट्रगान अवश्य बजाया जाए और इसके सम्मान में लोग खड़े भी हों।

इसे भी पढ़े:- अजय देवगन और रणदीप हुड्डा के बीच छिड़ी जंग

उच्चतम न्यायालय के इस फैसले पर सवाल किए जाने पर रणदीप ने कहा, “अगर वे राष्ट्रगान बजाते हैं, तो खड़ा होना हमारा कर्तव्य है। इसमें मुझे कोई समस्या नहीं दिखती। मुझे कभी ऐसी अनुभति नहीं हुई कि राष्ट्रगान बजते समय मैं बैठा रहूं या आराम करूं। मुझे नहीं लगता कि यह सही या सम्माननीय होगा।”

रणदीप बुधवार ब्रैंड विजन समिट समारोह में शिरकत करने आए थे, जहां उन्होंने एक पुरस्कार भी हासिल किया। रणदीप का यह साल उनके करियर में काफी सफलता लाया है, उन्होंने इस साल ‘सरबजीत’, ‘सुल्तान’ और ‘दो लफ्जों’ की कहानी जैसी विविध फिल्में की हैं। हालांकि इनमें से ‘दो लफ्जों’ की कहानी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन उनकी बाकी दोनों ही फिल्मों को खूब पसंद किया गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन