1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गर्भवती रानी मुखर्जी हुईं अस्पताल में दाखिल

गर्भवती रानी मुखर्जी हुईं अस्पताल में दाखिल

 Published : Nov 17, 2015 02:28 pm IST,  Updated : Nov 18, 2015 03:04 pm IST

नई दिल्ली: ये तो हम सभी जानते हैं कि अभिनेत्री रानी मुखर्जी जल्द ही मां बनने वाली हैं, लेकिन इसी बीच उनके अस्पताल में दाखिल होने की खबरों ने सभी को चिंता में डाल दिया

गर्भवती रानी मुखर्जी...- India TV Hindi
गर्भवती रानी मुखर्जी हुईं अस्पताल में दाखिल

नई दिल्ली: ये तो हम सभी जानते हैं कि अभिनेत्री रानी मुखर्जी जल्द ही मां बनने वाली हैं, लेकिन इसी बीच उनके अस्पताल में दाखिल होने की खबरों ने सभी को चिंता में डाल दिया है। जी हां, रानी मुखर्जी अस्पताल में एडमिट हैं और कुछ दिनों के लिए वो वहीं पर रहेंगी।

हाल ही में प्रिटी जिंटा ने रानी के साथ दिवाली मनाते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसमें वो काफी खुश लग रही थीं। दिवाली के दौरान वो कई और परिजनों के घर गई थीं और यहीं वजह बताई जा रही है उनके अचानक बीमार पड़ने की।

ये भी पढ़ें- एक बार फिर कैमरे में हुई कैद प्रेगनेंट रानी मुखर्जी

Rani

फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की पत्नी रानी के लिए बताया जा रहा है कि वो काफी थक गई थी जिसकी वजह से उनकी सेहत बिगड़ गई थी। इसी के चलते उन्हें पिछ्ले वीकेंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रानी के प्रवक्ता ने एक इंटरव्यू में इस खबर पर मोहर लगाते हुए कहा कि रानी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है क्योंकि डाक्टरों का मानना था कि उन्हें कुछ दिनों के लिए मेडिकल की रेख देख में रहना चाहिए। प्रवक्ता ने ये भी बताया हालांकि उन्हें बाद में डिसचार्ज होने की इजाजत मिल गई थी, लेकिन वो कुछ दिन और वहीं रहना चाहती थी क्योंक उनके घर में आने वाले नन्हें मेहमान के लिए कमरा तैयार हो रहा है। तो वो धूल और शोर-शराबे से दूर रहना चाहती है।

चलिए हम तो यहीं उम्मीद करते है कि रानी और उनका बच्चा दोनों सलामत रहे। वैसे आखिर बार रानी पिछले वर्ष फिल्म मर्दानी में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन