1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाजीराव पेशवा की जयंती पर रणवीर सिंह ने शेयर किया फिल्म का फर्स्ट लुक

बाजीराव पेशवा की जयंती पर रणवीर सिंह ने शेयर किया फिल्म का फर्स्ट लुक

 Written By: IANS
 Published : Aug 18, 2015 08:23 pm IST,  Updated : Aug 18, 2015 08:37 pm IST

मुंबईः बाजीराव पेशवा की 315वीं जयंती पर अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा है कि इस मराठा योद्धा का किरदार निभाना 'सम्मान' की बात है। संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर मराठा

बाजीराव पेशवा का...- India TV Hindi
बाजीराव पेशवा का किरदार निभाना 'सम्मानजनक' : रणवीर

मुंबईः बाजीराव पेशवा की 315वीं जयंती पर अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा है कि इस मराठा योद्धा का किरदार निभाना 'सम्मान' की बात है। संजय लीला भंसाली की ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर मराठा योद्धा बाजीराव पेशवा का किरदार निभा रहे हैं।

रणवीर ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विट पर एक पोस्ट में कहा, "आज बाजीराव पेशवा की 315वीं जन्म तिथि है। उनकी प्रेम कहानी को आम लोगों के बीच जाहिर करने वालों में मेरा नाम शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है।"

Bajirao

'बाजीराव मस्तानी' में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म 18वीं सदी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव की जीवन कथा पर आधारित है, जिनका किरदार रणवीर निभा रहे हैं। मस्तानी के किरदार में दीपिका पादुकोण और काशीबाई का किरदार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निभा रही हैं।

फिल्म सिनेमाघरों में 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है। अगली स्लाइड में देखिए फिल्म का ट्रेलर-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन