1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमेरिकी अभिनेत्री रीता गाम का निधन

अमेरिकी अभिनेत्री रीता गाम का निधन

 Written By: IANS
 Published : Mar 23, 2016 04:09 pm IST,  Updated : Mar 23, 2016 04:09 pm IST

अमेरिका की फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री रीता गाम नहीं रहीं। वह निर्देशक सिडनी ल्यूमेट की पहली पत्नी थीं।

Rita Gam- India TV Hindi
Rita Gam

लॉस एंजेलिस:अमेरिका की फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री रीता गाम नहीं रहीं। वह निर्देशक सिडनी ल्यूमेट की पहली पत्नी थीं। वेबसाइट 'हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, 88 वर्षीय रीता का मंगलवार सुबह सीर्डस-सिनाई मेडिकल सेंटर में श्वसनतंत्र फेल होने से निधन हो गया।

रीता ने अपने अभिनय करियर में 'साडिया', 'साइन ऑफ पैगन' और 'किंग ऑफ किंग्स' जैसी फिल्मों में काम किया।उन्होंने 'नाइट पीपुल'(1954), 'शूट आउट' (1971), 'मैजिक फायर' (1955), 'हन्निबल' (1959) और 'क्लूटे' (1971) सरीखी फिल्मों में भी अभिनय किया।रीता और 'नो एग्जिट' फिल्म की उनकी सह अभिनेत्री विवेका लिंडफोर्ड्स को

1962 में बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री को सिल्वर बीयर पुरस्कार से नवाजा गया। 2 अप्रैल, 1927 को अमेरिका के पिट्सबर्ग शहर में जन्मीं रीता का पालन-पोषण न्यूयॉर्क शहर में हुआ था।

फिलहाल उनकी अंतिम यात्रा को लेकर कोई कार्यक्रम तय नहीं है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन