1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितेश बत्रा चाहते हैं फिर इरफान संग काम करना

रितेश बत्रा चाहते हैं फिर इरफान संग काम करना

 Written By: IANS
 Published : May 28, 2015 10:09 pm IST,  Updated : May 28, 2015 10:09 pm IST

नई दिल्ली: फिल्म 'द लंचबॉक्स' का निर्देशन कर चुके रितेश बत्रा का कहना है कि वह मंझे हुए अभिनेता इरफान खान के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं। रितेश ने अपनी विदेशी फिल्म के लिए

रितेश बत्रा चाहते हैं...- India TV Hindi
रितेश बत्रा चाहते हैं फिर इरफान संग काम करना

नई दिल्ली: फिल्म 'द लंचबॉक्स' का निर्देशन कर चुके रितेश बत्रा का कहना है कि वह मंझे हुए अभिनेता इरफान खान के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं। रितेश ने अपनी विदेशी फिल्म के लिए ब्रिटेन रवाना होने से पूर्व मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, "मैं इरफान संग दोबारा काम करना चाहूंगा। मैं उनके साथ काम करने के लिए हमेशा एक बहाने की तलाश में रहता हूं।"

इरफान एवं निमरत कौर की मुख्य भूमिका वाली 'द लंचबॉक्स' (2013) को भारत व विदेशों में जबर्दस्त सराहना मिली।

इसने ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स(बाफ्टा) पुरस्कार समारोह में 'फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज' श्रेणी में नामांकित होकर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। हालांकि, यह पुरस्कार जीतने के क्रम में पोलैंड की फिल्म 'इदा' से हार गई।

रितेश ने कहा कि वह इरफान के साथ दोबारा काम करने का रास्ता निकाल ही लेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन