1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितु बेरी फिर से जुड़ी खादी से किया नया संग्रह लांच

रितु बेरी फिर से जुड़ी खादी से किया नया संग्रह लांच

 Published : Aug 08, 2016 12:05 pm IST,  Updated : Aug 08, 2016 12:05 pm IST

फैशन वर्ल्ड का जाना पहचाना नाम रितु बेरी, जिन्हें हाल ही में रविवार को खादी के एक लॉन्चिंग प्रोग्राम में देखा गया।

ritu beri- India TV Hindi
ritu beri

नई दिल्ली: फैशन वर्ल्ड का जाना पहचाना नाम रितु बेरी, जिन्हें हाल ही में रविवार को खादी के एक लॉन्चिंग प्रोग्राम में देखा गया। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने सूक्ष्म और लघु उद्यम मंत्री कलराज मिश्र, भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी और गृह राज्यमंत्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी की उपस्थिति में रितु बेरी के खादी संग्रह को लांच किया गया।

इसे भी पढ़े:-

प्रेम चोपड़ा ने कहा, कोई भी कलकार मर्जी से नहीं होती रिटायर

इस मौके पर बेरी ने कहा, "25 वर्ष पहले जब मैंने फैशन डिजाइनिंग शुरू की, उस समय मेरा पहला संग्रह खादी में था। अच्छी बिक्री हुई थी। मैं फिर से इसे करके सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह भारत के लिए हैं और अपने देश के लिए ऐसा करने की जरूरत भी है। इससे बहुत सारे भारतीय को रोजगार भी मिलेगा। खादी एक राष्ट्रीय वस्त्र है।" लेखी ने उनसे सहमति जताते हुए कहा कि युवाओं की पसंद के अनुसार खादी को डिजाइन करने की जरूरत है।

खादी केवल नेताओं के कपड़े तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि युवाओं के फैशन के अनुरुप भी तैयार करना चाहिए। नया संग्रह पुरुषों- महिलाओं सहित वृद्ध और जवानों के लिए भी है। इसमें गुलाबी, नीले, पीले और सफेद रंगों में कुर्ते के साथ घाघरा, सलवार, टॉप और जैकेट भी हैं। खादी को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड एंबेसडर के सवाल पर मिश्रा ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री लंबे समय से खादी से जुड़े हैं। उन्होंने पूरे विश्व में खादी को लोकप्रिय बनाया है। फिर हमें किसी ब्रांड एंबेसडर की क्या जरूरत है?"

बेरी ने कहा कि मोदी के लिए पोशाक डिजाइन करना उनके लिए सम्मान की बात होगी। वह हमारे देश के असली नेता हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन