1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मै मांफी मांगता हूं, मैनें याकूब को बेगुनाह नहीं कहाः सलमान खान

मै मांफी मांगता हूं, मैनें याकूब को बेगुनाह नहीं कहाः सलमान खान

 Published : Jul 26, 2015 01:28 pm IST,  Updated : Jul 27, 2015 09:03 am IST

नई दिल्ली: सलमान खान ने 2008 मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन पर ट्विटर पर जो बयान दिया था उस बयान को उन्होंने वापस ले लिया है। सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा की उन्होंने

IndiaTV Hindi
"टाइगर के अपराध की सज़ा याकूब को नहीं मिलनी चाहिए"

नई दिल्ली: सलमान खान ने 2008 मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन पर ट्विटर पर जो बयान दिया था उस बयान को उन्होंने वापस ले लिया है। सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा की उन्होंने पिता सलीम खान के कहने पर अपना ये बयान वापस ले लिया है।

सलमान खान ने पहले ट्वीट में लिखा, मैनें ट्वीट किया था कि टाइगर मेनन को अपने गुनाहों के लिए फांसी होनी चाहिए। मैं उसपर कायम हूं। मैने ये भी कहा था कि, टाईगर के अपराध की सज़ा याकूब मेमन को नहीं मिलनी चाहिए।

India TV

मैनें ये नहीं कहा था कि याकूब मेनन को बेगुनाह है। मुझे देश की कानून व्यव्सथा पर विश्वास है।

"मेरे पिता ने कहा कि मुझे अपने ट्वीट वापस ले लेने चाहिए क्योंकि उससे कई तरह की गलतफहमियां हो रही है। इस लिए मैं उन्हें वापस लेता हूं।"

India TV

"मै मांफी मांगता हूं अगर मेरें ट्वीट से किसी तरह की गलतफहमी फैली है।"

"मैं अवहेलना करता हूं उनकी जिन्होंने मेरे ट्वीट्स को धार्मिक विरोधी कहा है। मैने हमेशा कहा है कि सभी धर्मों में मेरा विश्वास है और हमेशा रहेगा।", सलमान न किया ट्वीट।

सलमान खान के पहले दिये गए विवादित बयान के बाद उनके घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान के पोस्टर पर कुछ जगह कालिख भी पोती गई थी।

सलमान खान के दिए गए बयान से उनके पिता सलीम खान खासे नाराज़ थे। सलीम खान ने कहा है कि याकूब पर दिए गए सलमान के विचारों का कोई मतलब नहीं है। सलमान खान को याकूब मेमन केस की कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में उसके शब्द और विचारों को अहमियत नहीं देनी चाहिए।

सलीम खान ने सलमान के ट्वीटर में टाइगर, बिल्ली और ऐसे ही दूसरे शब्दों के चयन को भी गलत बताया। सलमान खान ने कल ट्वीटर पर याकूब का बचाव करते हुए कहा था कि फांसी उसे नहीं बल्कि टाइगर मेमन को होनी चाहिए।

सलमान खान ने याकूब को उसके गुनाहों की सजा से बचाने के लिए बीती रात सिर्फ 49 मिनट में 14 ट्वीट किए। सलमान खान ने बीती रात पहला ट्वीट एक बजकर बाइस मिनट पर किया और उसके बाद दो बजकर ग्यारह मिनट तक वो ताबड़तोड़ ट्वीट करते रहे।

किसी ट्वीट में सलमान ने दो-चार शब्द लिखे तो किसी ट्वीट में अपने दिल की पूरी बात लिखी। लेकिन सलमान के सारे ट्वीट का लब्बोलुआब यही है कि याकूब मेमन को फांसी नहीं होनी चाहिए..याकूब की बजाए उसके भाई टाइगर मेमन को सज़ा मिलनी चाहिए। आपको सबसे पहले बताते हैं सलमान ने कैसे ट्विटर पर याकूब का बचाव किया और टाइगर को धमाकों का दोषी बताया।

अगली स्लाईड से जाने सलमान खान का पूरा मामला-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन