नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने अपनी बेहतरीन अदाकारा और शानदार फिल्मों से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली है। सलमान के फैंस बेसब्री से उनकी फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार करते हैं। लेकिन सलमान खुद किसी फिल्म का इंतजार करें यह उस फिल्म और स्टारकास्ट के लिए बड़ी बात है। हाल ही में सलमान ने कहा है कि वह मनोज बाजपेयी की फिल्म 'ट्रैफिक' देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। सलमान ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "फिल्म ट्रैफिक देखने के लिए उत्साहित हूं।"
इसे भी पढ़े:- आखिर क्यो 'सुल्तान' की शूटिंग के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े रणदीप
सलमान इस वक्त अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' के लिए तैयारी कर रहे हैं, इस फिल्म में सलमान हरियाणा के पहलवान का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। फिल्म के लिए सलमान ने काफी मेहनत की है, उन्होंने खास इस फिल्म के लिए अपना वजन भी बढ़ाया है और कुश्ती के दांव पेंच भी सीखे हैं। फिल्म में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में वह भी एक पहलवान के किरदार में दिखेंगी।
वहीं, फिल्म 'ट्रैफिक' मुंबई से पुणे की एक सच्ची घटना पर आधारित है। जहां एक डॉक्टर युगल सड़क हादसे में मारे गए अपने 15 वर्षीय बेटे के अंगो के दान कर देते हैं। फिल्म का निर्देशन राजेश पिल्लई ने किया है। उनका 27 फरवरी को कोच्चि में लीवर की बिमारी के चलते निधन हो गया। दिवंगत निर्देशक राजेश पिल्लेई निर्देशित एवं इंडेमॉल इंडिया के दीपक धार द्वारा निर्मित 'ट्रैफिक' में जिमी शेरगिल, दिव्या दत्ता व सचिन खेडेकर भी अह्म किरदारों में आएंगे।