1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने अपने फैंस को दिया दिवाली का खास तोहफा !

सलमान खान ने अपने फैंस को दिया दिवाली का खास तोहफा !

 Published : Oct 18, 2017 08:17 pm IST,  Updated : Oct 18, 2017 08:17 pm IST

सलमान खान ने दिवाली के मौके पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है।

salman khan diwali- India TV Hindi
salman khan diwali

मुंबई: सलमान खान की अगली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की पहली झलक में सलमान की आंखों ने उनके प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की पहली झलक में सलमान खान एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिख रहे हैं जोकि बदला लेने को आतुर है। फिल्म की झलक को दिवाली से एक दिन पहले बुधवार को सलमान ने ट्विटर पर साझा किया।

फोटो में देखा जा सकता है कि सलमान के माथे पर एक चोट का निशान है, उनके हाथ में एक बंदूक है और वह दर्शकों की आंखों में घूर रहे हैं। सलमान ने ट्वीट किया, "दिवाली का तोहफा..पसंद आया? अब क्रिसमस पर मिलना..'टाइगर जिंदा है'।"

यश राज फिल्म्स की यह फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है और इस फिल्म में कटरीना कैफ और सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह दोनों इससे पहले 'युवराज', 'मैंने प्यार क्यूं किया' और 'पार्टनर' में एक साथ नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन