मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ के लिए काफी तारीफें बटोर रहे हैं। उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। दबंग खान इस बात से काफी खुश हैं कि उनके प्रशंसकों ने उनकी फिल्म ‘सुल्तान’ में एक पहलवान के रूप में उनकी भूमिका को पसंद किया। सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “सुल्तान को सराहने के लिए धन्यवाद। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म सुल्तान ईद के मुबारक मौके पर रिलीज हुई थी।“
इसे भी पढ़े:- ‘सुल्तान’ को नहीं मिल सकती थी इससे बेहतरीन आरफा
सलमान की आलोचना करने वालों को सलीम खान ने दिया करारा जवाब
‘दबंग’ स्टार ने आइफा 2016 में अपनी प्रस्तुति का भी जिक्र किया। सलमान ने चार वर्ष के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार में प्रस्तुति दी। सलमान अभिनीत ‘बजरंगी भाईजान’ ने समारोह में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार अपने नाम किया।
ईद के मौके पर रिलीज की गई फिल्म ‘सुल्तान’ हरियाणा के एक पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सलमान पहलवान की भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं। उनके साथ फिल्म में अनुष्का शर्मा भी मुख्य किरदार में दिख रही हैं। वहीं इसमें एक पहलवान की भूमिका में ही नजर आई हैं। इस फिल्म के लिए इन दोनों ने काफी मेहनत की थी जो फिल्म में साफतौर पर देखी जा सकती है। सलमान के प्रशंसकों को उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदे थीं और फिल्म ने भी दर्शकों को निराश नहीं किया।
फिल्म में सलमान-अनुष्का के अलावा रणदीप हुड्डा और अमिता साध में अह्म किरदार निभाते हुए दिखेंगे। फिल्म को बॉक्सऑफिस पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है।