नई दिल्ली:- सलमान खान और सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म के लिए खासा उत्साह देखने को मिला था। फिल्म की टाइटल सॉन्ग भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है और इसके अनेकों डब्समैश तो हम सभी देख ही चुके हैं, लेकिन अब इसकी पैरोडी भी तैयार की जा चुकी है।
इसे भी पढ़े:- दर्शकों के साथ इन अभिनेत्रियों पर भी चला 'प्रेम' का जादू
शुद्धा देसी गाने ने 'प्रेम रतन...' की एक पैरोडी तैयार की है जिसमें उन्होंने दबंग सलमान का खूब मजाक उड़ाया है। वीडियो की शुरुआत में एक आवाज सुनाई देती है, "भाग्यश्री आंटी, माधुरी आंटी, सोनाली आंटी सबको छोड़कर 90s में गाड़ के 'प्रेम अंकल' आया।" इसके बाद एक और आवाज आती है "मैं वापस आ गया" और फिर शुरुआत होती है फिल्म के टाइटल सॉन्ग की।
हालांकि आपने अब तक इसके कई डब्समैश देखें हैं, लेकिन यह उन सबसे बिल्कुल अलग है और यकीकन आप इसे देखकर हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे।
इस वीडियो में संजय लीला भंसाली को भी दिखाया गया जो सलमान को अपनी फिल्म में लेने की विश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्हें आखिर में रणवीर सिंह मिल जाते हैं।
सलमान खान इस फिल्म में 16 साल बाद सूरज बड़जात्या के साथ एक बार फिर से काम कर रहे हैं। फिल्म में सलमान सोनम कपूर के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में वह अपने एवरग्रीन प्रेम के किरदार में दिख रहे हैं।
खबरों के अनुसार यह फिल्म भारत में 4500 स्क्रीन पर रिलीज की गई है और दूरे विश्व में इसके 18000 शो दिखाए जाएंगे।
अगली स्लाइड में देखिए वीडियो:-