1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सुल्तान' में अपने एक्शन सीन खुद करेंगे सलमान खान

'सुल्तान' में अपने एक्शन सीन खुद करेंगे सलमान खान

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 16, 2015 11:57 pm IST,  Updated : Nov 17, 2015 12:00 am IST

मुंबई: बॉलीवड सुपरस्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ में एक्शन दृश्यों के लिए डुप्लीकेट का इस्तेमाल नहीं करेंगे। फिल्म में सलमान हरियाणा के एक पहलवान केसर का किरदार निभा रहे हैं। कुछ वक्त

'सुल्तान' में अपने...- India TV Hindi
'सुल्तान' में अपने एक्शन सीन खुद करेंगे सलमान खान

मुंबई: बॉलीवड सुपरस्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘सुल्तान’ में एक्शन दृश्यों के लिए डुप्लीकेट का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

फिल्म में सलमान हरियाणा के एक पहलवान केसर का किरदार निभा रहे हैं। कुछ वक्त पहले सलमान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, "दर्शक मुझे दोगने आकार में देखेंगे। 'सुल्तान' के लिए मेरी ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है, मुझे किरदार के लिए ज्यादा भारी और ज्यादा फिट दिखना होगा।"

इसे भी पढ़े:- 'सुल्तान' में पहलवान दिखने के लिए सलमान के पास 10 दिन

खबरों के अनुसार इस फिल्म में सलमान एक पिता के किरदार में भी नजर आने वाले हैं। और फिल्म के क्लाइमेक्स में वह अपने ही बेटे के साथ लड़ते हुए दिखेंगे।

इनके अलावा आमिर खान भी जल्द ही फिल्म ‘दंगल’ में पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर के कंधे में आई चोट के प्रति भी 49 वर्षीय सलमान ने चिंता जताई। आमिर को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है।

आमिर के चोटिल होने के बाद ‘सुल्तान’ के लिए वह कैसे सावधान रहेंगे? ये पूछने पर ‘बजरंगी भाईजान’ अभिनेता ने कहा, मैं फिल्म में डुप्लीकेट का इस्तेमाल नहीं करूंगा...मैं कोशिश करूंगा की फिल्म में एक्शन दृश्य में खुद कर पाऊं। मुझे इसके लिए विशाल और शक्तिशाली बनने की आवश्यकता है...जो काफी कठिन है...। अभी मेरा वजन 88 किलोग्राम है और मुझे इसे 94 करना है और उसके बाद वापस अपना वजन 70 किलोग्राम करना होगा है।

निर्देशक अली अब्बास जफर की यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

इस बीच सलमान ने मशहूर अभिनेता सईद जाफरी के निधन पर भी शोक जताया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन