1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान 'बजरंगी भाईजान की शूटिंग पुरी करने कश्मीर लौटे, देखिए एक्सकलुसिव तस्वीरे

सलमान 'बजरंगी भाईजान की शूटिंग पुरी करने कश्मीर लौटे, देखिए एक्सकलुसिव तस्वीरे

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2015 04:59 pm IST,  Updated : May 14, 2015 07:03 am IST

श्रीनगर: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 'हिट एंड रन' (2002) मामले में मुंबई उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बाद जम्मू एवं कश्मीर के लोकप्रिय हिल स्टेशन सोनमर्ग पहुंच गए हैं। वह यहां अपनी आगामी फिल्म 'बजरंगी

एक्सकलुसिव: सलमान...- India TV Hindi
एक्सकलुसिव: सलमान 'बजरंगी भाईजान' के लिए कश्मीर लौटे

श्रीनगर: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 'हिट एंड रन' (2002) मामले में मुंबई उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बाद जम्मू एवं कश्मीर के लोकप्रिय हिल स्टेशन सोनमर्ग पहुंच गए हैं। वह यहां अपनी आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की रुकी हुई शूटिंग फिर शुरू करने आए हैं। 

सलमान (49) को हिट एंड रन मामले में एक सत्र अदालत ने दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। सत्र अदालत के फैसले के कुछ घंटों बाद ही मुंबई उच्च अदालत ने उन्हें दो दिन की अंतरिम जमानत दे दी थी। बाद में उच्च न्यायालय ने उनकी सजा स्थगित कर दी।

salman1

'बजरंगी भाई' की युनिट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सलमान अगले पांच दिनों तक सोनमर्ग में शूटिंग करेंगे।

सूत्र ने कहा, "अगर मौसम नहीं सुधरता है, तो शूटिंग का समय रविवार (17 मई) से आगे खिंच सकता है।"

वहीं, फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने ट्विटर पर लिखा, "सलमान खान कश्मीर लौट आए हैं।"

सलमान ने पिछले माह पहलगाम में इसकी शूटिंग की थी। मारधाड़ से भरपूर इस फिल्म में करीना कपूर भी हैं।

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद बॉलीवुड की 'ड्रीम लोकेशन' कश्मीर घाटी में फिल्मी हस्तियों के शूटिंग के लिए लौटने को लेकर इच्छुक थे।

इस सिलसिले वह मुंबई भी गए थे और वहां उन्होंने शाहरुख खान सहित कई नामचीन फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की थी। वह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बॉलीवुड कश्मीर पर्यटन के लिए ब्रांड एम्बेसडर के रूप में काम करे।

  
         

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन