1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संदीप बसवाना 'उड़ान' धारावाहिक को कहेंगे अलविदा

संदीप बसवाना 'उड़ान' धारावाहिक को कहेंगे अलविदा

 Written By: PTI
 Published : Jul 09, 2015 04:50 pm IST,  Updated : Jul 09, 2015 04:53 pm IST

मुंबई: टीवी अभिनेता संदीप बसवाना लोकप्रिय धारावाहिक उड़ान में अपने किरदार ईश्वर रावत की मौत के साथ धारावाहिक से विदा हो रहे हैं। कलर्स टीवी चैनल के इस धारावाहिक की नायिका चकोर की मदद करने

उड़ान धारावाहिक से...- India TV Hindi
उड़ान धारावाहिक से विदा होंगे संदीव बसवाना

मुंबई: टीवी अभिनेता संदीप बसवाना लोकप्रिय धारावाहिक उड़ान में अपने किरदार ईश्वर रावत की मौत के साथ धारावाहिक से विदा हो रहे हैं।

कलर्स टीवी चैनल के इस धारावाहिक की नायिका चकोर की मदद करने वाला बसवाना का किरदार अगले हफ्ते दिखाए जानी वाली एक कड़ी में एक बम विस्फोट हादसे में मारा जाएगा।

37 साल के अभिनेता ने एक बयान में कहा, धारावाहिक की शुरूआत के साथ ही मेरे आने और जाने का समय तय हो गया था। ईश्वर रावत के मेरे किरदार को छोटी बच्ची चकोर को एक मंच देना था जहां से वह अपने सपनों की उड़ान भर सके।

उन्होंने कहा, मेरे और मेरे किरदार दोनों का काम पूरा हो गया। इसलिए यह समय मेरे सपनों के लिए उड़ान भरने का है जोकि किसी दूसरे किरदार का निर्माण करना और अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमताओं में दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश करना है।

फिल्मकार महेश भट्ट द्वारा निर्मित उड़ान में बाल कलाकार स्पंदन चतुर्वेदी मुख्य किरदार निभा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन