1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज हुआ ‘सरकार 3’ का पहला पोस्टर, एंग्री लुक में नजर आए अमिताभ

रिलीज हुआ ‘सरकार 3’ का पहला पोस्टर, एंग्री लुक में नजर आए अमिताभ

 Published : Feb 28, 2017 07:01 pm IST,  Updated : Feb 28, 2017 07:01 pm IST

राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘सरकार 3’ पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म में सभी किरदारों का लुक पहले ही शेयर कर दिया गया था। अब फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी हो चुका है।

sarkar 3- India TV Hindi
sarkar 3

मुंबई: फिल्मकार राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म सरकार 3 पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म में सभी किरदारों का लुक पहले ही शेयर कर दिया गया था। अब फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी हो चुका है। इसमें महानायक अमिताभ बच्चन और अनुभवी अभिनेता जैकी श्रॉफ अपने जबरदस्त प्रभावशाली और प्रचंड अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:-

पोस्टर में अमिताभ, यामी गौतम, जैकी, मनोज बाजपेयी और अमित साध के चेहरे गुस्से से भरे देखे जा सकते हैं। अमिताभ ने पोस्टर के साथ लिखा, "मुझे जो सही लगता है मैं करता हूं। यह पोस्टर 'सही' है। 'सरकार 3'।"

इरोज इंटरनेशनल द्वारा प्रस्तुत और अलुम्ब्रा एंटरटेंमेंट,वेव सिनेमास और एबी कॉर्प द्वारा निर्मित 'सरकार 3' राम गोपाल वर्मा की 'सरकार' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। भारतीय राजनीति पर आधारित 'सरकार' वर्ष 2005 में रिलीज हुई थी और इसका सीक्वल 'सरकार राज' वर्ष 2008 में रिलीज हुई थी।

'सरकार 3' में अमिताभ सुभाष नागरे की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। अमिताभ बच्चन को पिछली बार फिल्म ‘पिंक’ में देखा गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें खूब सराहना हासिल हुई थी। अब दर्शकों को ‘सरकार 3’ से भी काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में बड़ी स्टार कास्ट होने के कारण फैंस की उम्मीदें इस फिल्म से और भी ज्यादा बढ़ा गई है। यह फिल्म 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन