1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सौम्या सेठ ने कही भारतीय टीवी के बारे में ये बात

सौम्या सेठ ने कही भारतीय टीवी के बारे में ये बात

 Published : May 01, 2016 07:13 pm IST,  Updated : May 01, 2016 07:13 pm IST

अभिनेत्री सौम्या सेठ का मानना है कि भारतीय टेलीविजन उद्योग को महिला केंद्रित माना जाता है जिसमें काफी ज्यादा कार्यक्रम 'सास-बहू' पर आधारित होते रहे हैं।

navya- India TV Hindi
navya

मुंबई: नव्या के किरदार से दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री सौम्या सेठ ने हाल ही में कहा है टेलीविजन अब सिर्फ दर्शकों को 'सास-बहू' की गाथा ही सुनाता है। 'नव्या', 'नई धड़कन नए सवाल' और 'ये है आशिकी' जैसे टीवी कार्यक्रमों से मशहूर हुईं अभिनेत्री सौम्या सेठ का मानना है कि भारतीय टेलीविजन उद्योग को महिला केंद्रित माना जाता है जिसमें काफी ज्यादा कार्यक्रम 'सास-बहू' पर आधारित होते रहे हैं। लेकिन, अब हालात बदल रहे हैं और यहां अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम दिखाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- अंगूरी भाभी का रोल करने से पहले ही नर्वस क्यों हो गईं ये अभिनेत्री

सौम्या ने कहा, "भारतीय टेलीविजन अब केवल 'सास-बहू' के विषयों पर केंद्रित नहीं है। मैं बेहद खुश हूं कि भारतीय टेलीविजन उद्योग में आज काफी बदलाव आ गया है। मुझे यह देखकर बेहद अच्छा लगता है कि हम कई अलग-अलग तरह के किरदार लेकर आ रहे हैं।" सौम्या मानती हैं कि भारतीय टेलीविजन के शो विदेशों में भी बेहद लोकप्रिय हैं।

सौम्या ने कहा, "मुझे बताते हुए बेहद गर्व हो रहा है कि जब मैं इंडोनेशिया में थी, तो मैंने पाया कि भारतीय टेलीविजन उद्योग वहां काफी लोकप्रिय है। जबकि, खुद उनका अपना टेलीविजन उद्योग इतना कामयाब नहीं है। अमेरिका में भी हर भारतीय इन दिनों प्रसारित हो रहे भारतीय टीवी कार्यक्रमों के बारे में जानता है। इसी से भारतीय टीवी कार्यक्रमों और उनके कलाकारों की पहुंच का अंदाजा लगाया जा सकता है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन