मुंबई: दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ब्रिटिश धारावाहिक 'कैपिटल' की शूटिंग पूरी करने के लिए लंदन रवाना हो गई हैं। शबाना ने अपने प्रशंसकों को अपने कार्यक्रम की जानकारी ट्विटर पर दी।
उन्होंने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "बीबीसी के 'कैपिटल' की शूटिंग का अंतिम शेड्यूल पूरा करने के लिए लंदन रवाना। आशा करती हूं कि मौसम पिछले शेड्यूल की तरह ही प्यारा है।"
यूरोज लिन निर्देशित यह धारावाहिक जॉन लैंचेस्टर के चर्चित उपन्यास का रूपांतरण है।
धारावाहिक में टोबी जोन्स, लेस्ली शार्प, वुंमी मोसाकु, अदील अख्तर, रशेल स्टर्लिग, जेम्मा जोन्स, रॉबर्ट एम्स, ब्रायन डिक और रादोस्लाव कैम भी हैं। इसके निर्माता कुडोस हैं।