मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों एवं फॉलोअर्स की संख्या 1.3 करोड़ पहुंचने पर एक अनोखे अंदाज में शुक्रिया कहा। उन्होंने ट्विटर को उनके लिए 'रंगीन' बनाने के लिए भी धन्यवाद दिया।
शाहरुख ने अपने विचार साझा करने के लिए एक वीडियो ट्वीट पोस्ट की। इसमें वह बिना कमीज के नजर आ रहे हैं।
शाहरुख सोशल मीडिया पर प्रशंसकों व फॉलोअर्स को अपनी निजी एवं पेशेवर जिंदगी के बारे में अवगत कराते रहते हैं। उन्होंने ट्विटर पर 'महिलाओं का सम्मान' करने का भी संदेश दिया।
29 सेकंड के इस वीडियो ट्वीट में शाहरुख ने कहा, "एक घर एक परिवार के बिल्कुल अलग-अलग लोगों से बनता है। हम एक-दूसरे से विचार-विमर्श करते हैं। एक-दूसरे की बात काटते हैं, यहां तक कि एक-दूसरे से लड़ते भी हैं, लेकिन मां, बीवी, बहनों और बेटियों को गाली नहीं बकते, क्योंकि वे आपकी नहीं हैं..मेरे साथ इस घर को बेहद रंगीन बनाने के लिए आप 1.3 करोड़ लोगों का शुक्रिया।"
शाहरूख हाल-फिलहाल अपने आने वाले फिल्म फैन की शूटिंग में व्यस्त है जो कि इसी साल के अंत में रीलीज़ होगी।