1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो तनावमुक्त होने के लिए शाहरुख खान ये क्या करते हैं

तो तनावमुक्त होने के लिए शाहरुख खान ये क्या करते हैं

 Written By: IANS
 Published : Oct 05, 2015 01:09 pm IST,  Updated : Oct 05, 2015 01:16 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को सप्ताह की शुरुआत में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी से उपहार में बाइक मिली है। शाहरुख कहते हैं कि उन्हें फिल्म के सेट पर बाइक से जाना पसंद है। यह

तो तनावमुक्त होने के...- India TV Hindi
तो तनावमुक्त होने के लिए शाहरुख खान ये क्या करते हैं

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को सप्ताह की शुरुआत में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी से उपहार में बाइक मिली है। शाहरुख कहते हैं कि उन्हें फिल्म के सेट पर बाइक से जाना पसंद है। यह उन्हें तनाव मुक्त कर देता है। शाहरुख ने शुक्रवार रात ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट करके ट्वीट किया, "मुझे रात में शूटिंग पसंद है और बाइक पर लोकेशन पहुंचना तो और भी अच्छा है। मेरे मन के साथ ही बालों को भी तनावमुक्त कर देता है।"

ये भी पढ़ें- शाहरूख खान ने अपने फैंस से की अपील

इससे पहले शाहरुख ने रोहित से हर्ले डेविडसन मोटरबाइक उपहार में मिलने पर ट्विटर पर लिखा था, "हर रोज काम जाने के लिए रोहित ने मुझे दो पहिए लाकर दिए हैं।"

रोहित शेट्टी की 'चेन्नई एक्सप्रेस' के बाद शाहरुख अपनी फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें उनके साथ काजोल और वरुण धवन भी हैं।

फिल्म 18 दिसम्बर को रिलीज की जाएगी।

Shah Rukh

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन