नई दिल्ली:- बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने बताया कि जब उन्होंने अपने दिग्गज पिता पंकज कपूर के साथ काम किया, तो शुरुआत में वह काफी घबराए हुए थे, लेकिन बाद उन्हें उनके साथ शूटिंग करने में मजा आया। विकास बहल की आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'शानदार' में शाहिद कपूर पहली बार अपने पिता पंकज कपूर के साथ नजर आए।
शाहिद ने यहां आईएएनएस से कहा, "मैं उनके साथ काम करने में घबराया हुआ था, लेकिन मेरे पिताजी बहुत अच्छे हैं, इसलिए उन्होंने मुझे सहज करने में मेरी मदद की और कुछ दिनों बाद हम दोनों मजे करने लगे।"
इसे भी पढ़े:- शाहिद कपूर की बहन सना किससे डरी हुई थीं?
फिल्म 'शानदार' एक पारिवारिक फिल्म है। फिल्म में शाहिद ने एक वेडिंग प्लेनर जगजिंदर जोगिंदर का किरदार निभाया हैं, इस फिल्म से उनकी सौतेली बहन सना कपूर बॉलीवुड में करियर अपने की शुरुआत करने जा रही हैं।
जब शाहिद से पूछा गया कि फिल्म 'शानदार' में काम करते हुए उन्हें अपनी बहन की छिपी प्रतिभा दिखी तो इस पर शाहिद ने कहा, "उनकी प्रतिभा छिपी नहीं है। यह पूरी दुनिया के देखने के लिए है। वह प्रतिभाशाली और बहुत अच्छी हैं। उन्हें योग्यता के आधार पर ऑडिशन से यह भूमिका मिली, इसलिए मुझे उन पर गर्व है।"
फिल्म में शाहिद के अलावा आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं, पंकज कपूर ने फिल्म में आलिया के पिता का किरदार निभाया है।
शाहिद और आलिया के अलावा फिल्म में पंकज कपूर, संजय कपूर, सना कपूर, सुषमा सेठ, दिलजीत दोसांज, शिबानी दांडेकर और अंजना सुखानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
अगली स्लाइड में देखे शानदार का ट्रेलर:-