नई दिल्ली: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी के लिए कुछ ही घंटे बाकी है। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। देखना तो यह है कि शाहिद अपनी दुल्हानियां को लेने घोड़ी पर आने वाले हैं या आलीशान गाड़ी में।
वैसे काफी लंबे समय से शाहिद और मीरा की शादी के वेन्यु के बारे में अटकलें लगाई जा रहीं थी। लेकिन किसी को भी इस बात की सही पुष्टि नहीं हो पाई थी।
कभी कहा गया कि इनकी शादी ग्रीस में हो रही है तो किसी ने कहा कि बाली में ये दोनों शादी के बंधन में बंधेगें। लेकिन सभी अटकलें गलत साबित हुई और दोनों ने अपनी शादी के लिए दिल्ली को ही सबसे बेहतर समझा।