1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुरक्षा बलों ने जम्मू में आतंकवादियों का ठिकाना ध्वस्त किया

सुरक्षा बलों ने जम्मू में आतंकवादियों का ठिकाना ध्वस्त किया

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2015 02:05 pm IST,  Updated : May 29, 2015 02:06 pm IST

जम्मू: सुरक्षा बलों ने जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में रियासी जिले में आतंकवादियों का एक ठिकाना ध्वस्त कर दिया और शस्त्र तथा गोला-बारूद जब्त कर लिए। एक अधिकारी ने यहां शुक्रवार को यह

जम्मू: सुरक्षा बलों ने जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में रियासी जिले में आतंकवादियों का एक ठिकाना ध्वस्त कर दिया और शस्त्र तथा गोला-बारूद जब्त कर लिए। एक अधिकारी ने यहां शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रक्षा प्रवक्ता मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, "सुरक्षा बलों ने रियसी जिले के अरनास में गुरुवार को एक आतंकवादी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया और गोलाबारूद तथा हथियार जब्त कर लिए।"

खुफिया जानकारी मिलने के बाद 61वीं राष्ट्रीय रायफल्स और पुलिस ने यह अभियान शुरू किया था।

प्रवक्ता ने बताया, "आतंकवादी ठिकाने से एक एके-56 रायफल, 31 चक्र गोलियां, एक चीनी पिस्तौल, एक हथगोला और युद्धसंबधी अन्य चीजें मिलीं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत