नई दिल्ली: साल 2016 की शुरुआत में रिलीज हुई सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'नीरजा' में गायक-संगीतकार शेखर रवजियानी पहली बार अभिनय करते हुए नजए आए। शेयर इसे लेकर काफी उत्साहित थे। उन्होंने अपनी फिल्म में ही बेहतरीन अभिनय किया था। हाल ही में शेखर ने कहा कि वह इसे लेकर काफी खुश हैं। वह फिल्म में अभिनय की शुरुआत को जिंदगी का बदलता अनुभव मान रहे हैं। फिल्म के साथ जुड़े अनुभवों को याद कर रहे शेखर ने ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ यह विचार शेयर किया।
इसे भी पढ़े:- 'नीरजा' के बाद सोनम कपूर को फिल्म की तलाश
फॉक्स स्टार स्टूडियोज और ब्लिंग अनप्लग्ड द्वारा निर्मित नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित फिल्म में सोनम कपूर नीरजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नीरजा ने विमान अपहरण के दौरान अन्य लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान दे दी थी। फिल्म में शबाना आजमी और योगेंद्र टिक्कू ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। फिल्म में शबाना आजमी ने सोनम की मां का किरदार अदा किया था।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मेरे प्रिय मित्र राम माधवानी के मार्गदर्शन में 'नीरजा' की शूटिंग की यादें। 'नीरजा' ने मुझे बहुत कुछ दिया। कुछ खूबसूरत नई दोस्ती। जिंदगी का बदलता अनुभव। 'नीरजा' ने मुझे विशाल खुराना द्वारा रचित और प्रसून जोशी द्वारा लिखित खूबसूरत 'गहरा इश्क' गाने का अवसर दिया।"
उल्लेखनीय है कि 5 सितंबर, 1986 को आतंकवादियों ने विमान कंपनी पैन एम की उड़ान संख्या 73 को कराची में अगवा किया था। नीरजा भनोट इसमें परिचारिका थीं। विमान में सवार यात्रियों को आतंकवादियों से बचाने की कोशिश में नीरजा की जान चली गई।