1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा ने पांव पर बनाया 'डूडल'

श्रद्धा ने पांव पर बनाया 'डूडल'

 Written By: IANS
 Published : May 14, 2015 01:14 pm IST,  Updated : May 14, 2015 01:54 pm IST

मुंबई: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने दाएं पांव पर एक डूडल बनाया और इसकी एक फोटो साझा की। श्रद्धा आगे रीमो डिसूजा निर्देशित 'एबीसीडी 2' फिल्म में नजर आएंगी। श्रद्धा (26) ने यह तस्वीर बुधवार

श्रद्धा ने पांव पर...- India TV Hindi
श्रद्धा ने पांव पर बनाया 'डूडल'

मुंबई: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने दाएं पांव पर एक डूडल बनाया और इसकी एक फोटो साझा की। श्रद्धा आगे रीमो डिसूजा निर्देशित 'एबीसीडी 2' फिल्म में नजर आएंगी। श्रद्धा (26) ने यह तस्वीर बुधवार को फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर साझा की। इसमें वह सांप की नकली खाल वाली चप्पल पहने नजर आईं। उनके पांव के एक ओर कुछ अस्पष्ट लेख लिखा हुआ था।

श्रद्धा की 'एबीसीडी 2' वर्ष 2013 की 'एबीसीडी-ऐनी बॉडी केन डांस' का सीक्वल है। इसमें वरुण धवन, कोरियोग्राफर-निर्देशन प्रभुदेवा और अंतर्राष्ट्रीय डांसर लोरेन गॉटलिएब भी हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन