1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पर्सनल लाइफ को सीन में रखना हैं पसंद: सिद्धार्थ मल्होत्रा

पर्सनल लाइफ को सीन में रखना हैं पसंद: सिद्धार्थ मल्होत्रा

 Published : Jun 30, 2016 07:21 pm IST,  Updated : Jun 30, 2016 07:21 pm IST

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ लव अफेयर के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते है, सिद्धार्थ इस बारें में कुछ भी कहने से अच्छा चुप रहना बेहतर समझते हैं। इस बारें में उनका कहना है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को पर्दे में रखना पसंद..

Sidharth Malhotara- India TV Hindi
Sidharth Malhotara

नई दिल्ली: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ लव अफेयर के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते है, सिद्धार्थ इस बारें में कुछ भी कहने से अच्छा चुप रहना बेहतर समझते  हैं। इस बारें में उनका कहना है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को पर्दे में रखना पसंद करते  हैं।

ये भी पढ़े- Video: आलिया ने दिलजीत दोसांझ के साथ गाया अपना दूसरा गाना

यह पूछे जाने पर कि आप अपनी निजी जिंदगी को लेकर इतना सतर्क या चौकस क्यों हैं? सिद्धार्थ ने बताया, "मैं यहां मेरा काम करने आया हूं और मेरा काम मेरे दर्शकों से बात करता है। मैं घर पर एक निजी व्यक्ति हूं और इसे उसी तरह रखना पसंद करता हूं। शायद यही वजह है कि मैं अपनी निजी जिंदगी को लेकर इतना सतर्क हूं।"

करण जौहर की फिल्म 'माय नेम इज खान' (2010) से बतौर सहायक निर्देशक अपना करियर शुरू करने वाले सिद्धार्थ का बॉलीवुड से पहले से कोई संबंध नहीं है। पूर्व मॉडल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत करण की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (2012) फिल्म से की, जिसमें आलिया भी थीं।

गैर-बॉलीवुड पृष्ठभूमि से होने पर बतौर अभिनेता फिल्म जगत में स्वयं को बरकरार रखना कितना मुश्किल है?

जवाब में सिद्धार्थ ने कहा, "मैंने बॉलीवुड में मेरा करियर सहायक निर्देशक के रूप में शुरू किया था, इसलिए मुझे पता है कि फिल्में कैसे बनती हैं और एक फिल्म बनाने में किस तरह की मेहनत लगती है। फिल्म जगत में पिछले चार साल शानदार रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि तारीफें उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित करती हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन