नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्मों की खूबसूरत अदाकारा सोनम कपूर ने बीते शुक्रवार नई दिल्ली के डीएलएफ एम्पोरियो मॉल में सातवें बीएमडब्ल्यू इंडिया ब्राइडल फैशन वीक का उद्घाटन किया।
डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के उद्घाटन शो में कल शाम को 30 वर्षीय सोनम बनारस की बहू के रूप में रैंप पर उतरीं।
सोनम ने उद्घाटन सत्र में अमेरिकी गायिका लाना डेल रे के गाने "विल यू स्टिल लव मी" पर एक शानदार नृत्य प्रस्तुति भी दी। सोनम ने इस दौरान सुनहरे रंग का गाउन पहना हुआ था।
इसके बाद रैंप पर वह एक बेहतरीन कारीगरी वाले लहंगे में उतरी। इसके साथ उन्होंने जरदोजी की कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना हुआ था।