1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कान्स महोत्सव में जलवा बिखेरेंगी सोनम कपूर

कान्स महोत्सव में जलवा बिखेरेंगी सोनम कपूर

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2015 01:37 pm IST,  Updated : May 13, 2015 01:37 pm IST

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इस साल पांचवीं बार कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने की तैयारी कर रही हैं। सोनम वर्ष 2011 से हर साल कान्स फिल्म महोत्सव में शिरकत करती हैं। लोरियाल

कान्स महोत्सव में...- India TV Hindi
कान्स महोत्सव में जलवा बिखेरेंगी सोनम कपूर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इस साल पांचवीं बार कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने की तैयारी कर रही हैं। सोनम वर्ष 2011 से हर साल कान्स फिल्म महोत्सव में शिरकत करती हैं। लोरियाल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर सोनम कान्स में हिस्सा लेने के लिए 15 मई को फ्रेंच रिविएरा रवाना होने से पहले पूरी तरह कमर कस लेना चाहती हैं।

सोनम कान्स में हर बार रेड कॉर्पेट पर पहनी जानी वाली अपनी पोशाक के चुनाव में जुटी हैं। साथ ही वह इस दिनों व्यायाम, खानपान और पर्याप्त आराम पर विशेष ध्यान दे रही हैं।

एक सूत्र ने बताया कि सोनम अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से हर रोज दो घंटे का समय निकालकर त्वचा की देखभाल में ध्यान दे रही हैं। इसके अलावा वह जिम में भी समय दे रही हैं और अपने खानपान पर विशेष ध्यान दे रही हैं।

सोनम 16 से 18 मई को 68वें फेस्टीवल डे कान्स में लोरियाल पेरिस का प्रतिनिधित्व करेंगी।

लोरियाल पेरिस की तीन भारतीय एंबेसडर सोनम, ऐश्वर्य राय बच्चन और कैटरीना कैफ कान्स के रेड कार्पेट पर साथ दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन