1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख ने अबराम को बर्थडे विश करने वाले फैंस को कहा शुक्रिया

शाहरुख ने अबराम को बर्थडे विश करने वाले फैंस को कहा शुक्रिया

 Published : May 28, 2017 07:01 pm IST,  Updated : May 28, 2017 07:01 pm IST

शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम शनिवार को चार साल के हो गए। इस मौके पर अभिनेता ने प्रशंसकों द्वारा उनके बेटे पर प्यार लुटाने और शुभकामनाएं देने के लिए उनका आभार जताया है।

sark- India TV Hindi
sark Image Source : PTI

मुंबई: शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम शनिवार को चार साल के हो गए। इस मौके पर अभिनेता ने प्रशंसकों द्वारा उनके बेटे पर प्यार लुटाने और शुभकामनाएं देने के लिए उनका आभार जताया है। शाहरुख खान ने ट्विटर पर भावुक संदेश पोस्ट किया।

अभिनेता ने लिखा, "मुझे लगता था कि बच्चे को प्यार करना सिर्फ माता-पिता जानते हैं, लेकिन अबराम के लिए मिले ढेर सारे शुभकामना संदेशों ने मुझे इस बात का अहसास कराया कि आप सब भी उसे बहुत प्यार करते हैं..आभार।"

अबराम शाहरुख की सबसे छोटी संतान हैं। पत्नी गौरी से अभिनेता दो बच्चों आर्यन और सुहाना के पिता हैं।

अभिनेता ने जुलाई 2013 में सरोगेसी के जरिए बेटे अबराम के पैदा होने की घोषणा की थी।

शाहरुख अक्सर अबराम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं, यहां तक कि हाल ही में संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान भी अबराम सबके आकर्षण का केंद्र बने रहे।

शाहरुख फिलहाल आनंद एल राय की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन