1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं गुत्थी

अपनी इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं गुत्थी

 Published : Mar 03, 2016 12:33 pm IST,  Updated : Mar 03, 2016 01:01 pm IST

‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में गुत्थी के किरदार से अपनी खास पहचान बनाने सुनील ग्रोवर अब पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। वह जल्द ही आगामी फिल्म 'वैसाखी लिस्ट' में अभिनय करते हुए दिखेंगे।

sunil- India TV Hindi
sunil

नई दिल्ली: ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में गुत्थी के किरदार से अपनी खास पहचान बनाने सुनील ग्रोवर अब पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय करते हुए नजर आएंगे। वह जल्द ही आगामी फिल्म 'वैसाखी लिस्ट' में अभिनय करते हुए दिखेंगे। वह अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया गया है जिसमें सुनील के साथ जिम्मी शेरगिल और श्रुति सोधी नजर आ रहे हैं। सुनील ने इसका पोस्टर शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा, "1 मार्च! नई शुरुआत। मेरी पहली पंजाबी 'वैसाखी लिस्ट' का पोस्टर जारी।"

इसे भी पढ़े:- कॉमेडियन सुनील ग्रोवर शूटिंग के दौरान हुए घायल

इस पोस्टर में सुनील और जिम्मी शेरगिल कैदियों के कपड़े पहने बाइक पर बैठकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ श्रुति दुल्हन की तरह सजी-धजी बाइक पर बैठी दिख रही हैं और कुछ लोग हाथ में लठ्ठ लिए इनके पीछे भागते हुए आ रहे हैं।

sunil
sunil

सुनील ग्रोवर जहां एक तरफ पंजाबी फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उन्होंने छोटे पर्दे पर का भी साथ नहीं छोड़ा है। वह जल्द ही कपिल शर्मा के नए शो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे। यह शो सोनी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

‘वैसाखी लिस्ट’ सुनील ग्रोवर की पहली पंजाबी फिल्म हैं। इससे पहले वह बॉलीवुड की ‘गब्बर इज बैक’, ‘हीरोपंती’ और ‘गजनी’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय करते हुए नजर आ चुके हैं। सुनील की फिल्म 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन