1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देश के लिए खेलना चाहता था : सुनील शेट्टी

देश के लिए खेलना चाहता था : सुनील शेट्टी

 Written By: IANS
 Published : Jun 22, 2015 01:48 pm IST,  Updated : Jun 22, 2015 01:50 pm IST

मुंबई: जाने-माने अभिनेता और खेल प्रेमी सुनील शेट्टी का कहना है कि उनका सपना था कि वह अपने देश के लिए खेलें, लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं हो सका। सुनील मार्शल आर्ट्स की एक नवीन

देश के लिए खेलना चाहता...- India TV Hindi
देश के लिए खेलना चाहता था : सुनील शेट्टी

मुंबई: जाने-माने अभिनेता और खेल प्रेमी सुनील शेट्टी का कहना है कि उनका सपना था कि वह अपने देश के लिए खेलें, लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं हो सका। सुनील मार्शल आर्ट्स की एक नवीन शैली को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने कहा, "देश के लिए खेलना मेरा सपना था, लेकिन दुर्भाग्य से मैं इस सपने को पूरा नहीं कर पाया।"

उन्होंने कहा, "जहां तक पढ़ाई का सवाल था, तो मैं बस पास होना चाहता था। मैं खेलों और उनमें स्कूल का प्रतिनिधित्व करने फिर चाहे यह क्रिकेट हो या अन्य खेल, को लेकर जुनूनी था। लेकिन मैं इस बात से खुश हूं कि मुझे दर्शकों का मनोरंजन करने का मिला।"

सुनील ने मार्शल आर्ट्स के बारे में कहा, "मैंने अगर जिंदगी में कुछ भी पाया है, तो वह मार्शल आर्ट्स की बदौलत पाया है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन