नई दिल्लीः इंडो-केनेडियन पॉर्न स्टार रह चुकी सनी लियोन डेनियल वेबेर से शादीशुदा है लेकिन वो अभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकती। ये चौकाने वाली बात उन्होंने एक इंटरव्यू में कही।
सनी लियोन का कहना कि बॉलीवुड में उनका करियर उन्हें मां बनने नहीं देगा। "मैं मां बनना चाहती हूं लेकिन लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये अभी मुमकिन है। मैं अपने करियर के उस मुकाम पर हूं जहां मैं मां नहीं बन सकती। और अभी काफी समय तक मैं प्रेग्नेंट नहीं हो सकती।"
सनी ने डेनियस संग अपनी लव स्टोरी के बारे में कहा की, "मुझे अब भी याद है कि मैं लॉस एंजलेस में थी और डेनियल न्यूयॉर्क में थे, लेकिन फिर भी 3000 मील की दूरी होने के बावजूद हम लोग साथ थे। वो मुझे फूल, चॉकलेट, गानों की सीडी भेजा करते थे। कभी-कभी वो कविता भी लिखते और कई प्यारी बातें करते। डायमंड्स और दूसरी बहुमूल्य चीजें तो काफी बाद में आई।"
आगे भी पढ़ें-