1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनेत्री सुरवीन को नहीं मिला 'जज्बा' के किसी भी गीत में डांस नंबर

अभिनेत्री सुरवीन को नहीं मिला 'जज्बा' के किसी भी गीत में डांस नंबर

 Written By: IANS
 Published : Sep 13, 2015 08:22 am IST,  Updated : Sep 13, 2015 12:02 pm IST

मुंबई: अभिनेत्री सुरवीन चावला ने इस बात को खारिज कर दिया है कि वह 'जज्बा' के किसी डांस नंबर में हैं। सुरवीन फिल्म 'वेलकम बैक' के खास गाने में नजर आ चुकी हैं। सुरवीन ने

सुरवीन को 'जज्बा' के...- India TV Hindi
सुरवीन को 'जज्बा' के किसी गीत का प्रस्ताव नहीं मिला

मुंबई: अभिनेत्री सुरवीन चावला ने इस बात को खारिज कर दिया है कि वह 'जज्बा' के किसी डांस नंबर में हैं। सुरवीन फिल्म 'वेलकम बैक' के खास गाने में नजर आ चुकी हैं। सुरवीन ने कहा, "मुझे 'जज्बा' के किसी गाने का प्रस्ताव नहीं मिला है। काश ऐसा होता। मुझे नहीं पता कि यह खबर कहां से आई। अगर मुझे संजय गुप्ता के साथ काम करने का मौका मिले तो मुझे ज्यादा से ज्यादा खुशी होगी।"

उन्होंने कहा, "मुझे उनका काम और उनके काम की शैली और कोमलता पसंद है और 'जज्बा' अच्छी लग रही है। उन्होंने 'अग्ली' जैसी फिल्में की हैं।"

फिल्म 'जज्बा' के साथ ऐश्वर्य राय बच्चन की बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है। इस फिल्म में इरफान खान भी नजर आएंगे।

india TV

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन