नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राब्ता' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह अपनी कथित गर्लफ्रेंड कृति सेनन के साथ दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में दोनों के बीच काफी रोमांटिक सीन्स भी फिल्माए गए हैं। फिलहाल दोनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में वह 'राब्ता' के प्रमोशन के सिलसिले में मुंबई के 'पिंकविला' के ऑफिस में जा पहुंचे। इस दौरान दोनों ने मिलकर खूब मस्ती तो की ही, साथ ही काफी बातें अहम बातों से भी पर्दा उठाया।
दोनों ने एक गेम भी खेला, इस दौरान सुशांत से पूछा गया कि उनकी सबसे पसंदीदा सेक्स पॉज़ीशन कौन सी है? इस पर जवाब देते हुए सुशांत ने कहा कि, "मुझे कुछ वजहों से 60s के नंबर पसंद हैं, इसलिए 69" वैसे सुशांत को काफी शर्मीले अभिनेताओं में से एक कहा जाता है, जो अक्सर खुलकर हर बात को नहीं कह पाते। रवीना टंडन का बड़ा खुलासा, अक्षय नहीं बल्कि इस अभिनेता की ओर थीं आकर्षित
इस बार भी जब सुशांत के सामने इस तरह का सवाल आया तो सभी को ऐसा ही लगा कि या शायद वह इस सवाल का जवाब देने में थोड़ा झिझक महसूस करेंगे। लेकिन उन्होंने यहां बेबाकी से इसका जवाब दिया। वैसे इस दौरान उनकी सह-कलाकार कृति सेनन भी उन्हीं के साथ बैठी थीं। इन दोनों की फिल्म के बारे में बात करें तो इस फिल्म में सुशांत और कृति के रूप में बॉलीवुड को एक जोड़ी मिलने वाली है। कुछ वक्त पहले इनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।
अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-