1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन 'आंखें' के सीक्वल से हैं काफी उत्साहित

सुष्मिता सेन 'आंखें' के सीक्वल से हैं काफी उत्साहित

 Written By: IANS
 Published : Aug 21, 2016 08:54 pm IST,  Updated : Aug 21, 2016 08:55 pm IST

फिल्म का सीक्वल बनने से मैं बेहद खुश हूं क्योंकि यह शानदार फिल्म है। इसकी पटकथा लोकप्रिय मराठी नाटक से लिखी गई। मैं इसका दूसरा सीक्वल देखने के लिए उत्साहित हूं।"

sushmita sen- India TV Hindi
sushmita sen

मुंबई: साल 2002 की हिट फिल्म 'आंखें' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री और मॉडल सुष्मिता सेन फिल्म का सीक्वल बनाने की बात को लेकर उत्साहित हैं। डिजाइनर रेबेका दीवान के लिए शोस्टॉपर के रूप में गुरुवार को वॉक कर चुकीं अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कहा, "फिल्म का सीक्वल बनने से मैं बेहद खुश हूं क्योंकि यह शानदार फिल्म है। इसकी पटकथा लोकप्रिय मराठी नाटक से लिखी गई। मैं इसका दूसरा सीक्वल देखने के लिए उत्साहित हूं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या इस सीक्वल के लिए उनसे संपर्क किया गया है? इस पर अभिनेत्री ने कहा, "मेरे पास इसके लिए बहुत-ही साधारण जवाब है। मेरा किरदार पहले भाग में ही खत्म हो गया था, क्योंकि वो मर गई थी और अगर निर्माता हॉरर फिल्म बनाना चाहेंगे तभी मैं इसमें आ सकती हूं, लेकिन मैं इसका हिस्सा नहीं हूं इसके लिए मुझे बुरा लग रहा है।"

'मैं हूं ना' की अभिनेत्री का भी मानना है कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने देश को सचमुच गौरवान्वित किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन