1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तब्बू 'फितूर' में नई जान डालेंगी : अभिषेक

तब्बू 'फितूर' में नई जान डालेंगी : अभिषेक

 Written By: IANS
 Published : May 28, 2015 01:24 pm IST,  Updated : May 28, 2015 01:24 pm IST

मुंबई: 'माचिस' व 'हैदर' जैसी फिल्मों से अभिनय का लोहा मनवा चुकीं तब्बू आगे 'फितूर' फिल्म में नजर आएंगी। इसके निर्देशक अभिषेक कपूर ने कहा है कि वह इस फिल्म में एक नई जान डाल

तब्बू 'फितूर' में नई...- India TV Hindi
तब्बू 'फितूर' में नई जान डालेंगी : अभिषेक

मुंबई: 'माचिस' व 'हैदर' जैसी फिल्मों से अभिनय का लोहा मनवा चुकीं तब्बू आगे 'फितूर' फिल्म में नजर आएंगी। इसके निर्देशक अभिषेक कपूर ने कहा है कि वह इस फिल्म में एक नई जान डाल देंगी।

अभिषेक ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, "तब्बू प्रतिभा की खान हैं। उन्होंने हमारे इस पुरुष प्रधान फिल्मोद्योग में एक दमदार परफॉर्मर के रूप में अपनी पहचान बनाई है..वह एक निडर अभिनेत्री हैं, जो बहाव से उल्टी दिशा में जाती हैं और नई-नई भूमिकाओं में हाथ आजमाने से नहीं कतराती।"

अभिषेक ने कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि वह 'फितूर' में अपनी भूमिका में एक नई जान डाल देंगी। मैं उन्हें अपनी फिल्म में लेकर धन्य हो गया हूं।"

'यूटीवी' चैनल की अमृता पांडेय ने कहा कि तब्बू 'द नेमसेक' और हालिया 'हैदर' फिल्म से यूटीवी परिवार का हिस्सा हैं।

'फितूर' में आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ के अलावा अन्य कलाकार भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन