1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तमाशा ने कमाए 61 करोड़, हेट स्टोरी 3 ने भी मचाया धमाल

तमाशा ने कमाए 61 करोड़, हेट स्टोरी 3 ने भी मचाया धमाल

 Published : Dec 08, 2015 02:33 pm IST,  Updated : Dec 08, 2015 02:34 pm IST

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म तमाशा ने उम्मीद के मुताबिक कमाई न की हो, लेकिन इसने फिर भी सम्मानजनक कलेक्शन कर लिया है।

Tamasha- India TV Hindi
Tamasha

नई दिल्ली- रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म तमाशा ने उम्मीद के मुताबिक कमाई न की हो, लेकिन इसने फिर भी सम्मानजनक कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अपने दूसरे सप्ताहांत में 7.77 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर कुल 61.23 करोड़ का नेट बिजनेस किया है।

ये भी पढ़ें- तमाशा ने कमाए 53 करोड़, हेट स्टोरी 3 के खराब प्रदर्शन से मिलेगा फायदा

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्विटर के जरिए बताया, “तमाशा शुक्र 1.72 करोड़, शनि 2.84 करोड़, रवि 3.21 करोड़ – कुल कमाई 61.23 करोड़”

Tamasha
Tamasha

इस हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही हैं और ऐसे में इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ये फिल्म साथ ही विशाल पांड्या की हेट स्टोरी 3 को भी फायदा पहुंच सकता है।

करण सिंह ग्रोवर, जरीन खान, शरमन जोशी और डेसी शाह स्टारर इस हेट स्टोरी ने अपने पहले चार दिनों में 31.22 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया हैं। तरण आदर्श लिखते हैं, “हेट स्टोरी 3 का कलेक्शन सोमवार को भी शानदार रहा है। शुक्र 9.72 करोड़, शनि 8.05 करोड़, रवि 9.05 करोड़, सोम 4.40 करोड़, कुल 31.22 करोड़।”

Hate Story 3
Hate Story 3

रणबीर कपूर वैसे चैन की सांस ले सकते हैं क्योंकि तीन फ्लॉप फिल्मों के बाद उनको आखिरकार सफलता हासिल हो गई है। बेशरम, रॉए और बॉम्बे वेल्वेट के साथ उन्होंने फ्लॉप की हैट्रिक लगाई थी, लेकिन तमाशा के साथ उन्होंने वापसी की है और उम्मीद है कि इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।

वहीं हेट स्टोरी 3 अपनी टारगेट ऑडियन्स को रुझाने में कामयाब दिख रही है। जरीन खान और डेसी शाह ने फिल्म से अपनी छवि में बदलाव किया है और आने वाले दिनों में ये उनके करियर में कारगर साबित हो सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन