1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आज भी रणबीर के बचाव में खड़ी रहती हैं दीपिका

आज भी रणबीर के बचाव में खड़ी रहती हैं दीपिका

 Written By: IANS
 Published : Nov 12, 2015 01:49 pm IST,  Updated : Nov 12, 2015 01:57 pm IST

नई दिल्ली: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का भले ही अलगाव हो गया हो, लेकिन जब कभी एक कलाकार के तौर पर रणबीर की प्रतिभा को लेकर सवाल खड़े होते हैं तो दीपिका उनके बचाव

आज भी रणबीर के बचाव में...- India TV Hindi
आज भी रणबीर के बचाव में खड़ी रहती हैं दीपिका

नई दिल्ली: रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का भले ही अलगाव हो गया हो, लेकिन जब कभी एक कलाकार के तौर पर रणबीर की प्रतिभा को लेकर सवाल खड़े होते हैं तो दीपिका उनके बचाव में आ जाती हैं। रणबीर और दीपिका एक बार फिर से इम्तियाज अली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'तमाशा' में साथ दिखेंगे।

हाल में आई रणबीर की कई फिल्मों के असफल हो जाने के बारे में पूछे जाने पर दीपिका ने कहा, “रणबीर हमेशा से ही अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन देते हैं, क्योंकि उनका दिल काम पर लगा रहता है।”

इसे भी पढ़े:- रणबीर ने दीपिका संग दिल्ली में किया दिवाली धमाका

रणबीर की हालिया प्रदर्शित फिल्में 'बेशरम', 'रॉय', 'बॉम्बे वेलवेट' बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाईं।

रणबीर जहां इम्तियाज की इस फिल्म से अपने आपको एक बार फिर साबित करना चाहते हैं, वहीं दीपिका का कहना है कि, “जब रणबीर जैसे कलाकार की प्रतिभा की बात हो, तो 'इसमें साबित करने जैसा कुछ नहीं है।”

रणबीर और दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के दिल्ली में आए हैं और इसी के चलते उन्होंने मंगलवार की रात को दिवाली के दौरान मंगलवार की रात को संवाददाताओं से बातचीत की।

दीपिका ने यहां बातचीत के दौरान कहा, "हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव होते हैं। मैंने फिल्मों और अभिनय को लेकर उनके जैसा जुनूनी व्यक्ति नहीं देखा।"

रणबीर और दीपिका इससे पहले दो फिल्मों 'बचना ऐ हसीनों' और 'ये जवानी है दीवानी' में भी साथ काम कर चुके हैं।

पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार पर्दे पर इनकी जोड़ी की तुलना शाहरुख खान और काजोल की लोकप्रिय जोड़ी से की जाती है।

अगली स्लाइड में देखिए रणबीर-दीपिका की फिल्म तमाशा का ट्रेलर:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन