1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गोपी बहू की जिंदगी में ये महिला है बहुत खास

गोपी बहू की जिंदगी में ये महिला है बहुत खास

 Published : Nov 23, 2017 08:58 am IST,  Updated : Nov 23, 2017 03:11 pm IST

देबोलीन सीरियल साथिया में गोपी बहू की भूमिका निभाती हैं.

देबोलीना- India TV Hindi
देबोलीना

मुंबई: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल साथिया में गोपी बहू की भूमिका निभाली वाली एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी की जिंदगी में उनकी मां का खास रोल है। अभिनेत्री ने बताया कि उनका अपनी मां के साथ गहरा संबंध है। उन्होंने उन्हें स्वतंत्र रहने का तरीका सिखाया।

देवोलिना ने बताया, "मैंने अपनी मां के साथ खास संबंध साझा किए। उनका प्रत्येक गुण उन्हें अलग बनाता है। उन्होंने मुझे जुनून रखने और जीवन में महत्वाकांक्षी बनना सिखाया। उन्होंने मुझे स्वतंत्र रहने की जगह दी।" उन्होंने बताया कि उनकी मां ने हमेशा उनके सपनों का समर्थन किया है।

देवोलिना ने कहा, "उन्होंने मुझे आरामदायक जीवन दिया लेकिन कई बार उन्होंने मेरे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष किया। वह हमेशा मेरे और मेरे सपनों के साथ खड़ी हुई हैं। वह मेरे जीवन की प्राथमिकता हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन