1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जन्मजात डांसर नहीं हूं: टाइगर श्रॉफ

जन्मजात डांसर नहीं हूं: टाइगर श्रॉफ

 Written By: IANS
 Published : Jun 08, 2015 11:52 am IST,  Updated : Jun 08, 2015 11:58 am IST

कुआलालंपुर: अपने बेहतरीन डांस के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि वह जन्मजात डांसर नहीं हैं, बल्कि इसमें महारत पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। टाइगर ने दिवंगत पॉप स्टार

जन्मजात डांसर नहीं...- India TV Hindi
जन्मजात डांसर नहीं हूं: टाइगर श्रॉफ

कुआलालंपुर: अपने बेहतरीन डांस के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ का कहना है कि वह जन्मजात डांसर नहीं हैं, बल्कि इसमें महारत पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। टाइगर ने दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन को अपने नृत्य से श्रद्धांजलि दी, लेकिन कहा कि उनके लिए नृत्य आसान नहीं रहा।

टाइगर यहां रविवार को 16वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) वीकेंड एंड अवार्ड्स में 'बेस्ट डेब्यू' ट्रॉफी जीतने के बाद संवाददाताओं से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया, "जन्म के समय मेरे दोनों पैर मुड़े हुए थे। मैंने कड़ी मेहनत की।"

टाइगर को बेस्ट डेब्यू की ट्राफी से अभिनेता ऋतिक रोशन ने नवाजा। ऋतिक ने कहा कि टाइगर उन्हें उस वक्त की याद दिलाते हैं, जब 2000 में उन्होंने फिल्म जगत में बतौर अभिनेता कदम रखा था।

टाइगर कहते हैं कि उनके अभिनेता पिता जैकी श्रॉफ हालांकि फिल्म जगत से ही हैं, लेकिन वह उनके काम में दखल नहीं देते।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन