1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीवी एक्टर साईं बलाल ने अभिनेत्री का किया शोषण, हुए गिरफ्तार

टीवी एक्टर साईं बलाल ने अभिनेत्री का किया शोषण, हुए गिरफ्तार

 Published : Jul 16, 2015 02:21 pm IST,  Updated : Jul 16, 2015 03:05 pm IST

नई दिल्लीः टीवी सीरियल में एक पिता और पुलिस अफसर जैसे गंभीर रोल निभा चुके एक्टर साईं विट्ठल बलाल ने रियल लाइफ में ऐसी गंदी हरकत की होगी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। कल

अभिनेत्री को अश्लील...- India TV Hindi
अभिनेत्री को अश्लील क्लिप भेज रहा था टीवी कलाकार

नई दिल्लीः टीवी सीरियल में एक पिता और पुलिस अफसर जैसे गंभीर रोल निभा चुके एक्टर साईं विट्ठल बलाल ने रियल लाइफ में ऐसी गंदी हरकत की होगी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। कल रात मुंबई पुलिस ने साईं बलाल को सह-अदाकारा को पॉर्न क्लिप और भद्दे मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया।

साईं टीवी सीरियल 'उड़ान' में जमींदार कमल नारायण राजवंशी उर्फ भैयाजी का किरदार निभा रहे हैं। और खबर के मुताबिक इसी सीरियल की एक एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद साईं को मुंबई की बोरीवली पुलिस ने कल गिरफ्तार किया।

अभिनेत्री का ये भी कहना था कि साई एप्रेल के महीने से उनका कई बार शोषण कर चुके है। जब अभिनेत्री ने इसकी शिकायत शो के निर्माता से की तो ये उन्हीं के खिलाफ साबित हुआ। निर्माता ने अभिनेत्री को शो से निकाल दिया और उसकी जगह एक दूसरी अभिनेत्री को लाया गया है।

साईं इसी वर्ष रिलीज हुई फिल्म गब्बर इज बैक में एक पुलिस अफसर के किरदार में नज़र आए थे। इसके अलावा वो फिल्म 'जागो', 'पप्पू कांट डांस साला' में भी काम कर चुके हैं।

टी शो 'देश में निकला होगा चांद', 'कुटुंब' और प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली के शो 'सरस्वतीचंद्र' में भी वो नज़र आ चुके हैं। अगली स्लाईड में पढ़ें और कितने कलाकारों पर लग चुका है रेप और शारीरिक शोषण जैसा गंभीर आरोप-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन