1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उड़ता पंजाब' मेरे लिए बड़ा जोखिम : आलिया

'उड़ता पंजाब' मेरे लिए बड़ा जोखिम : आलिया

 Written By: IANS
 Published : Apr 14, 2015 05:34 pm IST,  Updated : Apr 14, 2015 05:38 pm IST

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' के बारे में कहा कि यह उनके करियर का सबसे बड़ा जोखिम है। आलिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फिल्मी

- India TV Hindi

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' के बारे में कहा कि यह उनके करियर का सबसे बड़ा जोखिम है। आलिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंनें एक रईस परिवार की लड़की की भूमिका निभाई थी। उसके बाद उन्होंने 'टू स्टेट्स' और 'हाईवे' जैसी हिट फिल्मों में काम किया।

बकौल आलिया 'उड़ता पंजाब' में उन्होंने अपने अब तक के करियर की सबसे मुश्किल भूमिका निभाई है।

आलिया ने सोमवार को यहां पत्रिका 'मिस वोग' के पहले संस्करण के लांच पर कहा, "जो फिल्म मैं इस समय कर रही हूं, वह मेरे अब तक के करियर का सबसे बड़ा जोखिम है।"

उन्होंने कहा, "मैं अभी फिल्म के बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकती, लेकिन यह जरूर कह सकती हूं कि मेरे लिए आज तक की सबसे मुश्किल फिल्म और भूमिका है।"

फिल्म 'उड़ता पंजाब' का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं। फिल्म में शाहिद कपूर, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार भी काम कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन