1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सितारे इस अंदाज में सचिन को दे रहे हैं उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं

सितारे इस अंदाज में सचिन को दे रहे हैं उनकी फिल्म के लिए शुभकामनाएं

 Published : May 23, 2017 06:58 pm IST,  Updated : May 23, 2017 07:00 pm IST

सचिन तेंदुलकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। इस फिल्म से वह अभिनय क्षेत्र में कदम रखने के लिए जा रहे हैं। सचिन की इस फिल्म को लेकर जितने उत्साहित उनके फैंस है, उतनी ही उत्सुकता फिल्म हस्तियों के...

sachin
sachin

फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए सचिन ने तमाम बॉलीवुड सितारों सहित कई नामी लोगों को आमंत्रण भेजा है। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सचिन को फिल्म के लिए शुभकामनांए देते हुए ट्वीट किया, “आमंत्रण के लिए शुक्रिया सचिन, दुर्भाग्यवश में अपनी उपस्थित दर्ज नहीं करवा पाउंगा। थिएटर को स्टेडियम में बदलता देखने को उत्साहित हूं।“ दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता महेश बाबू ने भी सचिन को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, “किंवदंती, सुपरहीरो, मास्टर ब्लास्टर कई नाम एक शख्सियत...। सचिन ए बिलियन ड्रीम्स...उनकी कहानी देखने को उत्साहित हूं...शुभकामनाएं सचिन...।“

दक्षिण भारतीय अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने भी सचिन को शुभकामनाएं दी और लिखा, “सचिन आप अरबों में से एक हैं, अरबों को प्रेरित कर रहे हैं। आप को शुभकामनाएं।“  हाल में एक साक्षात्कार में सचिन ने कहा था, “सिनेमा हॉल से निकलते समय दर्शक यह जरूर कहेंगे कि हमने सचिन को लेकर ऐसी कल्पना ही नहीं की थी।“  ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ के निर्माता रवि भगचंदका हैं और फिल्म का निर्देशन ब्रिटिश निर्देशक जेम्स एरिस्कन ने किया है। फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने दिया है और फिल्म की पटकथा लेखक शिवकुमार अनंथ, जेम्स एरिस्कन ने लिखी है।  हिंदी के अलावा फिल्म 26 मई को अंग्रेजी, तेलुगू, तमिल और मराठी भाषा में भी रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन