1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण ने कहा, "किसी ने नहीं सोचा था थ्रिलर भी कर सकता हूं"

वरुण ने कहा, "किसी ने नहीं सोचा था थ्रिलर भी कर सकता हूं"

 Written By: IANS
 Published : Sep 17, 2015 11:00 am IST,  Updated : Sep 17, 2015 11:18 am IST

मुंबई: अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि फिल्म 'बदलापुर' में निभाए किरदार के कारण वह साबित कर पाने में सक्षम रहे कि वह थ्रिलर फिल्म में नकारात्मक किरदार भी निभा सकते हैं। श्री राम

किसी ने नहीं सोचा था...- India TV Hindi
किसी ने नहीं सोचा था थ्रिलर भी कर सकता हूं : वरुण

मुंबई: अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि फिल्म 'बदलापुर' में निभाए किरदार के कारण वह साबित कर पाने में सक्षम रहे कि वह थ्रिलर फिल्म में नकारात्मक किरदार भी निभा सकते हैं। श्री राम राघवन द्वारा निर्देशित फिल्म में वरुण ने प्रतिशोध लेने वाले एक युवक का किरदार निभाया है। एंड पिक्चर्स चैनल पर 'बदलापुर' के प्रसारण से पहले वरुण ने कहा, "मैं हमेशा से थ्रिलर फिल्म करना चाहता था, लेकिन मुझे लगता है कि किसी को नहीं लगता था कि मैं यह कर सकता हूं। 'बदलापुर' ने मुझे अपनी शैली के साथ प्रयोग करने का अवसर दिया और मुझे काफी अच्छा लगा।"

'स्टूडेंट ऑफ दि इयर', 'मैं तेरा हीरो' और 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' में निभाए चॉकलेटी ब्वॉय के किरदार से अलग वरुण 'बदलापुर' में एक नए अवतार में नजर आए। उनका मानना है कि निर्देशक ने उन्हें उनकी सीमाओं के पार जाने में मदद की। वरुण ने फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने के अपने अनुभव को भी साझा किया। उन्हें एक बेहतरीन अभिनेता करार देते हुए वरुण ने कहा कि नवाजुद्दीन का किरदार और अभिनय फिल्म की सफलता के मुख्य कारणों में से एक है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन