मुंबई: स्टार प्लस के धारावाहित 'साथ निभाना साथिया' से चर्चा में आने वाले अभिनेता विशाल सिंह अब मनोज वाजपेयी की आगामी फिल्म 'ट्रैफिक' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मनोज बाजपेयी से सीखी कुछ अह्म चीजों के बारे में खुलासा किया है। विशाल सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'ट्रैफिक' में काम करते समय अपने सह-अभिनेता मनोज बाजपेयी का अवलोकन कर उनसे काफी कुछ सीखा।
इसे भी पढ़े:- किरदार की बजाय फिल्मों में ये देखते हैं जिमी शेरगिल
इस फिल्म के जरिए अभिनेता बड़े पर्दे पर अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। वह धारावाहिक में जिगर मोदी का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं।
विशाल ने बताया, "मैं मनोज सर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। उन्हें अभिनय करते हुए देख कर मैंने काफी कुछ सीखा। वह एक शानदार अभिनेता हैं। सेट पर वह आपसे सामान्य तरीके से बात करते हैं लेकिन जैसे ही वह कैमरा के सामने आते हैं वह पूरी तरह से किरदार में घुस जाते हैं जो काफी प्रेरणादायी है।"
दिवंगत राजेश पिल्लई के निर्देशन में बनी फिल्म 'ट्रैफिक' 2011 में आई मलयालम फिल्म का रीमेक है। वह फिल्म इसी नाम से बनी थी।
'कसम से', 'कुछ इस तरह' जैसे धारावाहिकों में काम करने वाले 38 वर्षीय अभिनेता का चरित्र उनके वास्तविक जीवन के काफी करीब है। वह दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं। फिल्म ‘ट्रैफिक’ 6 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा जिम्मी शेरगिल और दिव्या दत्ता भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।