1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब 'नच बलिए 7' में रोहित नाग का सुज गया चेहरा

जब 'नच बलिए 7' में रोहित नाग का सुज गया चेहरा

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 11:59 am IST,  Updated : May 15, 2015 11:59 am IST

मुंबई: लगता है फिल्म निर्माता रोहित नाग डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' को ज्यादा ही गंभीरता से ले रहे हैं। कहा गया कि इसमें अभिनेत्री पत्नी ऐश्वर्या सखुजा संग एक डांस प्रस्तुति के लिए

जब 'नच बलिए 7' में रोहित...- India TV Hindi
जब 'नच बलिए 7' में रोहित नाग का सुज गया चेहरा

मुंबई: लगता है फिल्म निर्माता रोहित नाग डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 7' को ज्यादा ही गंभीरता से ले रहे हैं। कहा गया कि इसमें अभिनेत्री पत्नी ऐश्वर्या सखुजा संग एक डांस प्रस्तुति के लिए उन्होंने स्वयं को तमाचे मार मारकर अपना चेहरा सुजा लिया। शो के सेट से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, रोहित-ऐश्वर्या आने वाली कड़ी में एक जबर्दस्त प्रस्तुति देंगे। प्रस्तुति के आखिर में रोहित को स्वयं को कसकर तीन थप्पड़ लगाने हैं।

सूत्र ने एक बयान में कहा, "थप्पड़ मारने का अभिनय करने की बजाय उन्होंने वास्तव में खुद को थप्पड़ लगाए। यह इतने जोरदार थे कि उनका चेहरा सूज गया।"

शो के जज अभिनेत्री प्रीति जिंटा, लेखक चेतन भगत और कोरियोग्राफर मरजी पेस्टोंजी रोहित को मंच पर ऐसे देखकर हैरान थे।

सूत्र ने कहा, "उन्होंने (जज) उनसे कहा कि वह असल में ऐसा करने की बजाय ऐसा करने का अभिनय कर सकते थे।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन