1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर-आलिया की शादी का इस तरह हिस्सा बने ऋषि कपूर, नीतू-रिद्धिमा ने फैन को कहा शुक्रिया

रणबीर-आलिया की शादी का इस तरह हिस्सा बने ऋषि कपूर, नीतू-रिद्धिमा ने फैन को कहा शुक्रिया

 Published : Apr 17, 2022 08:08 pm IST,  Updated : Apr 17, 2022 08:44 pm IST

नीतू कपूर ने आलिया भट्ट के साथ अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी की तस्वीर में दिवंगत दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की एक फोटोशॉप तस्वीर शेयर की है।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt wedding- India TV Hindi
Ranbir Kapoor-Alia Bhatt wedding Image Source : INSTAGRAM/ DESIGNGIRIINDIA

Highlights

  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को सात फेरे लिए।
  • शादी के बाद एक पार्टी रखी गई जिसमें कई हस्तियां शामिल हुईं।

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी में केवल परिवारवाले और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद से आलिया- रणबीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। परिवारवालों से लेकर दोस्तों तक ने शादी समारोह से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस भी काफी पंसद कर रहे हैं। 

Related Stories

इस बीच दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने आलिया भट्ट के साथ अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी की तस्वीर में दिवंगत दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की एक फोटोशॉप तस्वीर शेयर की है जिसे एक फैन ने बनाया है। नीतू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें महेश भट्ट, सोनी राजदान, रिद्धिमा साहनी कपूर, शाहीन भट्ट, नीतू कपूर नवविवाहित जोड़े के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। कुर्ता पायजामा पहने ऋषि कपूर की एक तस्वीर को फोटोशॉप किया गया है।

Ranbir Alia Wedding
Image Source : INSTAGRAM/ NEETU54Ranbir Alia Wedding

नीतू की बेटी रिद्धिमा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया और तस्वीर को एडिट करने के लिए फैन को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'यह एडिट प्यारा है। शेयर करने के लिए धन्यवाद।'

Ranbir Alia Wedding
Image Source : INSTAGRAM/ RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIALRanbir Alia Wedding

शादी के बाद शनिवार रात को एक पार्टी रखी गई, जिसमें गौरी खान, आदित्य रॉय कपूर, करण जौहर, अयान मुखर्जी, शकुन बत्रा, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर,  तारा सुतारिया के साथ आधार जैन, पति आदित्य सील के साथ अनुष्का रंजन और आकांक्षा रंजन कपूर जैसी हस्तियां शामिल हुईं थी।

आलिया के मेहंदी वाले फ्यूशिया पिंक कलर के लहंगे को बनाने में लगे 125 दिन, सोने-चांदी का किया गया काम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने खोला राज, शादी के बंधन में बंधे मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा

दीपिका ने कपल को दी 15 लाख की घड़ी तो कैटरीना ने दिया ये तोहफा, जानें रणबीर- आलिया को शादी में मिला क्या-क्या

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन