1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. जेम्स बॉन्ड सीरीज को अलविदा कह भावुक हुए डैनियल क्रैग

जेम्स बॉन्ड सीरीज को अलविदा कह भावुक हुए डैनियल क्रैग

 Written By: IANS
 Published : Jan 06, 2020 11:03 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 11:03 pm IST

अभिनेता डैनियल क्रैग ने स्पाई फ्रेंचाइजी जेम्स बॉन्ड की अपनी आगामी फिल्म के अंतिम दृश्य फिल्माने के पल के बारे में कहा कि वह काफी भावुक करने वाला था। 

जेम्स बॉन्ड सीरीज को...- India TV Hindi
जेम्स बॉन्ड सीरीज को अलविदा कह भावुक हुए डैनियल क्रैग

लॉस एंजिलिस: अभिनेता डैनियल क्रैग ने स्पाई फ्रेंचाइजी जेम्स बॉन्ड की अपनी आगामी फिल्म के अंतिम दृश्य फिल्माने के पल के बारे में कहा कि वह काफी भावुक करने वाला था। डिजिटल स्पाई डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, 'नो टाइम टू डाई' क्रैग की पांचवीं और आखिरी फिल्म होगी, जिसमें वह ब्रिटिश सिक्रेट सर्विस एजेंट के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस बारे में अभिनेता ने कहा कि फिल्म की टीम को अलविदा कहना आसान नहीं था।

अभिनेता ने एम्पायर से कहा, "यह आमतौर पर होने वाला एंटी-क्लाइमैक्स था। वास्तव में, वह काफी भावुक करने वाला था।"

उन्होंने आगे कहा, "क्रू के सारे सदस्य आसपास आ गए और बाहर खड़े हो गए। सभी एक-दूसरे को गले लगा रहे थे। मैं कुछ कहना चाहता था, लेकिन मेरे मुंह से कुछ नहीं निकल पाया।"

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन