1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'प्रतिशोध...' रिलीज को तैयार नई थ्रिलर सीरीज, सस्पेंस और क्राइम का मिलेगा ओवरडोज, ट्रेलर जारी

'प्रतिशोध...' रिलीज को तैयार नई थ्रिलर सीरीज, सस्पेंस और क्राइम का मिलेगा ओवरडोज, ट्रेलर जारी

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 21, 2025 02:23 pm IST,  Updated : May 21, 2025 02:23 pm IST

ओटीटी पर जल्दी ही एक नई सीरीज दस्तक देने जा रही है, जिसका ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। इस सीरीज का ट्रेलर जबरदस्त सस्पेंस और ट्विस्ट से भरा है, जिसका हर सीन दर्शकों को रोमांच से भर देता है।

OTT- India TV Hindi
कब स्ट्रीम होगी 'प्रतिशोध'? Image Source : INSTAGRAM

दर्शकों के बीच सस्पेंस-थ्रिलर का क्रेज तेजी से बढ़ा है। ओटीटी पर अक्सर ही दर्शक कुछ सस्पेंस और रोमांच से भरे कंटेंट की तलाश करते रहते हैं। 'ये काली काली आंखें' से लेकर 'सेक्रेड गेम्स' जैसी सीरीज को इनके कंटेंट के लिए खूब पसंद किया गया। इस बीच ऐसी ही एक और वेब सीरीज दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसमें ढेर क्राइम, सस्पेंस और थ्रिल की कोई कमी नहीं होगी। हाल ही में मेकर्स की ओर से इस सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसका नाम 'प्रतिशोध' है। सुधा चंद्रन, सत्यकाम आनंद और अदिति सनवाल स्टारर ये सीरीज कब और कहां देख सकते हैं, आईये जानते हैं।

कब रिलीज हो रहा है शो?

प्रेस नोट के अनुसार, सुधा चंद्रन और अदिति सनवाल स्टारर ये सस्पेंस-थ्रिलर सस्पेंस और हाई वोल्टेज ड्रामा से भरपूर है। सीरीज की कहानी एक महिला के मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती है। महिला की मौत के बाद उसकी बेटी उसकी मर्डर मिस्ट्री सुलझाने की कोशिश करती है और इसी कोशिश में उसे कई ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, जो उसके लिए मुश्किल का सबब बन जाती है। इस शो के डायरेक्टर फिल्ममेकर अजय के पन्नालाल हैं, जिसमें राज शर्मा, आशुतोष कौशिक, वरुण जोशी, प्रिया गुप्ता और श्रेया खन्ना जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं। ये शो 24 मई को Waves OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।

क्या हो सकती है कहानी?

दर्शक शो से क्या उम्मीद कर सकते हैं, इस पर निर्देशक अजय के पन्नालाल ने एक प्रेस नोट में कहा कि 'प्रतिशोध सिर्फ एक मर्डर, सस्पेंस नहीं है, यह एक इमोशन्स से भरी कहानी है जो न्याय, सच्चाई और क्लोजर की लड़ाई को दिखाती है। हमने इसे इस तरीके से बनाया है कि दर्शक आखिरी तक इसे देखने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।'

वेव्स ओटीटी पर स्ट्रीम होगा शो

सीरीज के क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पुनीत कुमार कनोजिया ने सीरीज के बारे में बात करते हुए कहा- 'ये कहानी मेरे दिल के बहुत पास है। यह इस बात पर प्रकाश डालती है कि किस प्रकार व्यक्तिगत क्षति न्याय के लिए एक पावरफुल शक्ति बन सकती है। मुझे टीम द्वारा की गई मेहनत पर गर्व है। वेव्स ओटीटी पर इस शो की स्ट्रीमिंग अधिक अर्थपूर्ण है, क्योंकि यह भारत सरकार द्वारा एक सराहनीय पहल और प्रसार भारती द्वारा एक प्रगतिशील कदम है। वेव्स ओटीटी मूल भारतीय कहानी कहने के लिए नए दरवाजे खोलता है और प्रतिशोध उस विजन में फिट बैठता है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन