1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. SBI, BoB और BoM में से किसका पर्सनल लोन है सबसे सस्ता, ₹10 लाख लेने पर कितनी बनेगी EMI?

SBI, BoB और BoM में से किसका पर्सनल लोन है सबसे सस्ता, ₹10 लाख लेने पर कितनी बनेगी EMI?

Published : Mar 09, 2026 01:19 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 01:19 pm IST
अगर आप पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं और सरकारी बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) पर विचार कर रहे हैं तो यह एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं। हालांकि इन बैंकों की ब्याज दरें, प्रोसेसिंग फीस और लोन की शर्तें अलग-अलग होती हैं, जिसका सीधा असर आपकी मासिक EMI पर पड़ता है।
1/5 Image Source : freepik

₹10 लाख का पर्सनल लोन 5 साल के लिए लेने से पहले यह जानना जरूरी है कि उपर्युक्त तीनों बैंकों में से किसका लोन सबसे सस्ता है और किस बैंक में EMI कम पड़ेगी। हालांकि यह आपके सिबिल स्कोर, इनकम और उम्र पर भी निर्भर करता है।
2/5 Image Source : freepik
₹10 लाख का पर्सनल लोन 5 साल के लिए लेने से पहले यह जानना जरूरी है कि उपर्युक्त तीनों बैंकों में से किसका लोन सबसे सस्ता है और किस बैंक में EMI कम पड़ेगी। हालांकि यह आपके सिबिल स्कोर, इनकम और उम्र पर भी निर्भर करता है।
एसबीआई फिलहाल 10.05% की शुरुआती दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है। यह 800 या इससे अधिक सिबिल स्कोर वालों को आसानी से मिल जाता है। अगर आप ₹10 लाख का पर्सनल लोन 5 साल के लिए एसबीआई से 10.05% की दर पर लेते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, आपकी मंथली ईएमआई ₹21,272 बनेगी। इस लोन के बदले आपको ₹2,76,299 ब्याज चुकाना होगा।
3/5 Image Source : INDIA TV

बैंक ऑफ बड़ौदा मौजूदा समय में 10.15% की शुरुआती दर पर पर्सनल लोन दे रहा है। अगर आप 10.15% ब्याज पर बैंक से 5 साल के लिए ₹10 लाख का पर्सनल लोन लेते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, आपकी मंथली ईएमआई ₹21,321 बनेगी। इस लोन के बदले आप ₹2,79,256 ब्याज चुकाएंगे।
4/5 Image Source : bank of baroda on x by @bankofbaroda
बैंक ऑफ बड़ौदा मौजूदा समय में 10.15% की शुरुआती दर पर पर्सनल लोन दे रहा है। अगर आप 10.15% ब्याज पर बैंक से 5 साल के लिए ₹10 लाख का पर्सनल लोन लेते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, आपकी मंथली ईएमआई ₹21,321 बनेगी। इस लोन के बदले आप ₹2,79,256 ब्याज चुकाएंगे।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र वर्तमान में 8.75% की ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है। बैंक के मुताबिक, वह सबसे सस्ती दर पर पर्सनल लोन ऑफर करता है। इस बैंक से 8.75% ब्याज पर अगर आप 5 साल के लिए 10 लाख रुपये पर्सनल लोन लेते हैं तो कैलकुलेशन के हिसाब से आपकी ईएमआई ₹20,637 रुपये बनेगी। इस लोन पर आपको ₹2,38,234 ब्याज चुकाना होगा।
5/5 Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट

Advertisement