Published : Jan 24, 2023 01:24 pm IST, Updated : Jan 24, 2023 01:27 pm IST
1/7Image Source : freepik
जोड़ों के दर्द में काली मिर्च (Black Pepper for joint pain): जोड़ों के दर्द से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में काली मिर्च एक औषधी के रूप में काम कर सकती है। दरअसल, ये एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जिस वजह से इसका उपयोग रीढ़ की हड्डी और जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों द्वारा भी किया जाता है। ये सूजन को कम करती है और दर्द से राहत दिलाती है।
2/7Image Source : freepik
डायबिटीज में काली मिर्च (Black Pepper for diabetes ): डायबिटीज में काली मिर्च का सेवन शुगर बैलेंस करने में मदद कर सकती है। ये ग्लूकोज मेटाबोलिज्म को तेज करती है और इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाती है। इस तरह काली मिर्च का सेवन शुगर स्पाइक को रोकने में मदद कर सकती है।
3/7Image Source : freepik
सर्दी-जुकाम में काली मिर्च (Black Pepper for cough and cold): सर्दी-जुकाम में काली मिर्च का इस्तेमाल कई प्रकार से कारगर हो सकती है। दरअसल, ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भी भरपूर है, जिसकी वजह से ये मौसमी फ्लू या सर्दी-जुकाम में बचाव में मददगार है।
4/7Image Source : freepik
फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों में काली मिर्च (Black Pepper for Respiratory Diseases): जिन लोगों को कंजेशन, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस की दिक्कत रहती है उनके लिए भी काली मिर्च का सेवन काफी फायदेमंद है। ये पहले तो फेफड़ों में ताप बढ़ा कर कफ पिघलाने का काम करती है। दूसरा इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण, इम्यूनिटी बढ़ाकर फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
5/7Image Source : freepik
डिप्रेशन में काली मिर्च (Black Pepper for Depression): काली का सेवन मूड स्विंग्स कंट्रोल करने में काफी मददगार है। काली मिर्च को पीस कर और गुड़ के साथ इसका सेवन करने से आप मूड स्विंग्स से बच सकती हैं। साथ ही ये उदासी और डिप्रेशन से भी बचाव में मददगार है।
6/7Image Source : freepik
कब्ज में काली मिर्च (Black Pepper for Constipation): कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए भी काली मिर्च का सेवन काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से पेट का मेटाबोलिक रेट और बॉवेल मूवमेंट बेहतर होता है। इससे मल त्याग में आसानी होती है और आपको कब्ज की समस्या नहीं होती।
7/7Image Source : freepik
1 दिन में कितनी काली मिर्च खानी चाहिए (How much black pepper per day): 1 दिन में लगभग 1 या दो छोटी चम्मच से ज्यादा काली मिर्च का सेवन न करें। आप इसे पानी के साथ या पाउडर बना कर सेहत के लिए विभिन्न प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं।